जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़/छुईखदान :
प्रार्थी शत्रुहन यादव पिता विदेशी यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, जमातपारा, छुईखदान, थाना छुईखदान, जिला केसीजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21/06/2026 को शराब भट्ठी छुईखदान के पास आरोपी राहुल कुम्भकार एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर तीनों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा बाएं हाथ में धारदार चाकूनुमा वस्तु से हमला कर हाथ पर चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की पैंट की जेब से नगदी राशि निकालकर फरार हो गए।
रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 118(1), 119(1), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश की गई। आरोपी राहुल कुम्भकार एवं दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 300 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी राहुल कुम्भकार पिता संतोष कुम्भकार, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, टिकरीपारा, छुईखदान, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.) को दिनांक 22/06/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया। वहीं दो विधि से संघर्षरत बालकों को माननीय किशोर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

