G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

करे योग, रहें निरोग- सरोधा बांध में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

कवर्धा, 22जून2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माय भारत कवर्धा द्वारा जिले के प्रसिद्ध एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थल सरोधा बांध में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफल एवं सुव्यवस्थित रूपरेखा तैयार करने में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरबना कला के एनसीसी प्रभारी श्री राजीव श्रीवास्तव का विशेष सहयोग एवं समन्वय रहा। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सरोधा बांध के प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने योग और प्रकृति के अद्भुत समन्वय का संदेश दिया। जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल ने जिले के युवाओं एवं नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page