G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला बिलासपुर की मासिक जिला स्तरीय बैठक संपन्न, मजदूरों के शोषण के विरुद्ध बड़े आंदोलन का निर्णय


बिलासपुर, 21 जून 2026। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला बिलासपुर की मासिक जिला स्तरीय बैठक आज मुंगेली नाका स्थित मंगल चौक, बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक में जिला, खंड, गुड़ी एवं पार स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक में संगठन द्वारा विगत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं सामाजिक मुद्दों पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान बिलासपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की स्थिति पर गंभीर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अनेक उद्योगों में श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है तथा मजदूरों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, उचित वेतन, श्रमिक सुविधाओं एवं कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की गई।
संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मजदूरों के शोषण, श्रमिक अधिकारों के उल्लंघन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के हितों की रक्षा एवं उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर श्रमिकों, किसानों एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। संगठन आने वाले समय में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी आंदोलनों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page