विगत एक माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के अंतर्गत कुल 107 प्रकरणों में कार्रवाई।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG
खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तम्बाकू उत्पादों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम (COTPA – Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003) के तहत कार्रवाई की गई।
विगत एक माह के दौरान थाना खैरागढ़ द्वारा 67 प्रकरणों में कार्रवाई कर 13,400 रुपये तथा थाना छुईखदान द्वारा 40 प्रकरणों में कार्रवाई कर 8,000 रुपये का शुल्क वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 107 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 21,400 रुपये का शुल्क लिया गया।
केसीजी पुलिस द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी पालन हेतु यह अभियान लगातार जारी है। आगे भी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पादों के अवैध विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
उक्त कार्रवाई में जिला केसीजी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


