G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मोदी सरकार के 12 साल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को उड़ान देने के रहे – नन्दन जैन

प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं का मूल मंत्र हमेशा ‘अंत्योदय’ रहा है – नंदन जैन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि यह कार्यकाल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम युग के रूप में दर्ज हो चुका है। साल 2014 में देश को मिला एक मजबूत नेतृत्व आज 2026 में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने की ओर अग्रसर है। श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की योजनाओं का मूल मंत्र हमेशा ‘अंत्योदय’ रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के गाँवों, गरीबों और किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। 58 करोड़ से अधिक जन धन बैंक खाते खोलकर भ्रष्टाचार की जड़ों पर चोट की गई, जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। देश की बुनियादी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री जैन ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराकर देश को खुले में शौच से मुक्त किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के गरीब व मध्यम वर्ग को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देकर मोदी सरकार ने देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा की है। यह 12 वर्ष केवल सरकार चलाने के नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को उड़ान देने के रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page