थाना गंडई के डायल 112 के स्टाफ द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG
खैरागढ़ : दिनांक 09.06.2026 को रात्रि लगभग 10:50 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरीपारा गण्डई निवासी सुकालु यादव के घर में आग लग गई है तथा कोठे में बंधे मवेशी आग की चपेट में फंसे हुए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 289 भूपेन्द्र नेताम तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों के सहयोग से आग की लपटों में फंसे 05 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा आग पर काबू पाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आरक्षक भूपेन्द्र नेताम की त्वरित कार्रवाई से पांचों मवेशियों की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा भी प्रशंसा की गई।
उक्त घटना के संबंध में थाना गण्डई में आगजनी क्रमांक 13/2026 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


