G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

हाईटेक बस स्टैण्ड के शुभारंभ से कवर्धा में विकास का नया अध्याय प्रारंभ- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

स्वर्णिम दिन का साक्षी बना कवर्धा, हाईटेक बस स्टैण्ड का शुभारंभ

कवर्धा में परिवहन व्यवस्था को मिली नई गति, हाईटेक बस स्टैंड से बस का संचालन शुरू

कवर्धा।कवर्धा शहर वासियों को लंबे अर्से बाद हाईटेक बस स्टैण्ड का सौगात मिला। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने बस संचालन कार्य का शुभारंभ किया। हाईटेक बस स्टैण्ड प्रारंभ होने का 8 वर्षों से इंतजार अब खत्म हुआ। कवर्धा वासियों के साथ-साथ बस ऑपरेटरों ने बस संचालन का शुभारंभ होने से खुशी जताई। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा वासियों के साथ-साथ उपस्थित बस ऑपरेटरों, संचालकों, टैक्सी, ऑटो चालकों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आज का दिन कवर्धा के लिए स्वर्णिम दिन बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक  सियाराम साहू, पूर्व विधायक  मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य श्री भगत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री नितेश अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य  राम कुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  संतोष पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष  पवन जायसवाल,  गोलू यादव, डॉ खेमराज साहू,  देव कुमारी चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, नागरिक और बस एवं ऑटो रिक्शा संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जनता के सहयोग और विकास की साझा सोच से साकार हुआ नया हाईटेक बस स्टैंड– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शुभारंभ के अवसर पर कहा कि कवर्धा शहर के विस्तार का आज नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगे का कथन आज चरितार्थ हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सोच कर निर्णय से इसको बनाने का निर्णय लिया और तैयार किया गया और आज से इसका संचालन प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में सुगम आने जाने के लिए घोटिया रोड का निर्माण किया गया है और इसके निर्माण में कवर्धा के लोगों से निवेदन किया गया। कवर्धा शहर के विस्तार के लिए यहां की जनता ने सहयोग किया और सड़क तैयार किया गया। आज उसी का परिणाम है कि नया बस स्टैंड प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड के खाली होने के बाद उस स्थान का भी बेहतर उपयोग किया जाएगा। महिलाओं की सुविधाओं अथवा अन्य जनोपयोगी कार्यों के लिए उसका उपयोग करने की दिशा में आगे योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नए बस स्टैंड परिसर में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जहां 24 घंटे पुलिस जवान तैनात रहेंगे ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

सत्यनारायण भगवान की हुई पूजा-चंद्रप्रकाश

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि 10 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त हाईटेक बस स्टैंड से बस संचालन कार्य प्रारंभ किया गया। प्रतिदिन अब बस का संचालन हाईटेक बस स्टैण्ड से ही होगा। इसी के साथ कबीरधाम जिले के लोगों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर शुभारंभ किया। बस संचालन कार्य प्रारंभ करने से पहले बस स्टैण्ड में नगर पालिका के पार्षदो ने सपत्निक सत्यनारायण कथा पूजन किया गया।

चमचमाती सड़क बनी, बस संचालन कार्य में होगी आसानी

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश ने बताया कि कवर्धा का यह हाईटेक बस स्टैंड काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका था लेकिन बस स्टैंड तक पहुंचने वाले घोठिया-जुनवानी मार्ग के संकरे होने के कारण इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शहर विकास की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उक्त मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने एवं चमचमाती सड़क तैयार किये जाने हेतु राशि स्वीकृत कराया। राशि स्वीकृति उपरांत सड़क का निर्माण कराते हुए मार्गो में आवश्यकतानुसार अवैध कब्जों को हटाया गया। आज चमचमाती सड़क निर्मित होने के कारण कवर्धावासियों को हाईटेक बस स्टैण्ड का सौगात मिल पाया। बस स्टैंड संचालन कार्य में भी आसानी होगी।

इन मार्गो से गुजरेगी बस, मिलेगी टैक्सी

कवर्धा शहर के पुराने बस स्टैण्ड से संचालन होने वाली बसें अब हाईटेक बस स्टैण्ड से होगा। जिसके लिए यातायात विभाग, परिवहन विभाग व नगर पालिका परिषद कवर्धा सहित बस संचालक, ऑपरेटर, ऑटो संचालक के साथ समन्वय बनाकर रूट तय किया गया। जिसमें राजनांदगांव की ओर से आने वाली सभी बसें ठाठ होटल से होते हुए सीधे हाईटेक बस स्टैण्ड पहुंचेगी। इसी तरह बिलासपुर की ओर से आने वाली बसें मिनीमाता चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम होते हुए बस स्टैण्ड पहुचेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि बसों का रूट तय किया जाकर ऑटो रिक्शा, टैक्सी भी मिनीमाता चौक, बजाज शो-रूम, महेन्द्रा शो-रूम, ठाठ होटल के पास मिलेगी। जिसका किराया राशि मार्गो के अनुसार तय किया जा चुका है।

पुराने बस स्टैंड में उतरेगें स्कूल, कॉलेज के छात्र

हाईटेक बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर बस संचालकों, ऑटो संचालकों तथा पुलिस विभाग के साथ अनेको बार बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में सभी आवश्यक बिंदुओं पर सहमति बनाई गई है। विशेष रूप से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटो संचालकों ने पहचान पत्र दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने तथा न्यूनतम किराये पर सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही स्कूल कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 9 बजे पुराने बस स्टैण्ड तक छोड़ा जायेगा। इसी तरह रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव से रात्रि 8 बजे के बाद आने वाले यात्रियों को पुराने बस स्टैण्ड में उतारा जायेगा।

सीसीटीवी कैमरे लगे, पुलिस सहायता केन्द्र भी खोले गये

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के चारो ओर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है, ताकि किसी भी प्रकार का घटना घटित ना हो। इस तरह शरारती तत्वों के लिए पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी की गई है। पुलिस विभाग की सहयोग से बस स्टैण्ड परिसर में ही पुलिस चौकी का स्थापना की गई है। परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ऑटो स्टैंड एवं पार्किंग स्थल चिन्हांकित किया गया हैं यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page