G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जून माह के प्रथम थाना दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रमुख KCG

जिला पुलिस केसीजी टीम द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नियमित रूप से थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 04.06.2026 को जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया तथा उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों पर खुली चर्चा की गई।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी द्वारा थाना ठेलकाडीह में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही साइबर अपराध, नवीन आपराधिक कानूनों, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों एवं वार्डों में साइबर जागरूकता एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नागरिकों से मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई।
आमजन को बताया गया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा संदिग्ध अथवा धोखाधड़ी वाले मोबाइल नंबरों की शिकायत चक्षु (Chakshu) पोर्टल पर दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

थाना दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न थानों में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अंतर्गत—
(1)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम द्वारा थाना गंडई एवं मोहगांव में,
(2)उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  प्रदीप येरेवार द्वारा थाना छुईखदान में,
(3)पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़  आशारानी द्वारा थाना खैरागढ़ में,
(4)उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  रमेश चंद्रा द्वारा ओपी जालबांधा में,
(5)उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  ममता अली शर्मा द्वारा थाना गातापार में तथा
(6)साइबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव द्वारा थाना साल्हेवारा एवं बकरकट्टा में उपस्थित होकर क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी देकर नागरिकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आमजन, बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संघ के सदस्यों, ग्राम प्रमुखों तथा कोटवारों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उपस्थित नागरिकों द्वारा प्रमुख रूप से अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास धूम्रपान तथा आवारा मवेशियों से संबंधित समस्याएं एवं सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे उठाए गए।शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनने के पश्चात संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

थाना दिवस के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में शराबखोरी, नशाखोरी तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना, जागरूकता बढ़ाना तथा सूचना साझा करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम सामान्यतः प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिले के सभी थाना एवं चौकियों में आयोजित किया जाएगा। केसीजी पुलिस के इस नवाचार की आमजन द्वारा व्यापक सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page