G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने पर जोर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (DLRAC) की बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आरसेटी खैरागढ़ द्वारा संचालित कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड हर्ष देशमुख, भारतीय रिजर्व बैंक के लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर क्षितिज वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन विहान उमेश कुमार तिवारी, कृषि एवं अनुसंधान केंद्र छुईखदान के डीन डॉ. ए.के. सिंह, वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. असाटी, शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ के सहायक प्राध्यापक यशपाल जंघेल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के संयोजक जिला अग्रणी प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक आरसेटी खैरागढ़ चतुर सिंह ठाकुर थे। आरसेटी फैकल्टी ओमजी मिश्रा एवं अभिषेक तिवारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार एवं बैंक ऋण से जोड़ने, विभिन्न विभागों के समन्वय से रोजगार के अवसरों का विस्तार करने तथा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आरसेटी खैरागढ़ की गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापित करने में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित विभागों एवं बैंकों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page