27 मई को किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपेगा भारतीय किसान संघ
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
गंडई /छत्तीसगढ़ : भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेश के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर 27 मई को प्रदेशभर के सभी तहसील मुख्यालयों में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष हर्ष दशरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।
संघ ने बताया कि वर्तमान समय में किसान खाद एवं बीज की उपलब्धता, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कृषि लागत में लगातार हो रही वृद्धि तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भारतीय किसान संघ का कहना है कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर कृषि उत्पादन एवं किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी।
संघ ने प्रदेश के सभी किसान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की


