परिवारजनों के साथ गाली-गलौच कर परेशान करने वाले व्यक्ति पर केसीजी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

आरोपी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडागर्दी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।
दिनांक 20.05.2026 को ग्राम साल्हेकला निवासी आरोपी नवीन लोधी पिता स्वर्गीय जोहन लोधी उम्र 31 वर्ष, थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ.ग.) द्वारा अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौच कर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 35/62/2026 धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उपजेल सलोनी भेजा गया।
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

