जिले में पेट्रोल डीजल का स्टॉक सामान्य, अफवाहों पर ध्यान ना दें ।।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक खाद्य / पुलिस / जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त बैठक ली गई जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर फैले अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की समीक्षा बैठक लेकर पेट्रोल डीजल के स्टॉक की जानकारी ली बैठक में पेट्रोल पंप संचालक से जानकारी लिए जाने पर HPCL कंपनी के 15 ,IOCL कंपनी के 6, BPCL कंपनी 12 पेट्रोल पंप संचालित है आज की स्थिति में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 9100 लीटर, पेट्रोल 150996 लीटर, डीजल 126959 लीटर होना बताया गया । पेट्रोल पंप संचालकों ने बैठक के दौरान जानकारी दी की अफवाहो एवं भ्रामक जानकारी के कारण कुछ पंपों में डीजल की अधिक बिक्री होना बताया गया एवं 09 पंपों में डीजल की बिक्री सामान्य दिनों से अधिक होने के कारण स्टाक सामान्य से कम होना बताया गया ।संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल कंपनियों को डिमांड भेज दी गई है शीघ्र ही पेट्रोल- डीजल की आपूर्ति होगी जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आम जनता से आवश्यक सहयोग करने की अपील भी की है BPCL, IOCL व HPCL के सेल्स ऑफिसर्स से संपर्क कर जिले में आवश्यक उपलब्धता बनाए रखने हेतु कहा गया ,साथ ही अनावश्यक स्टॉकिंग न करने एवं गाड़ियों की गति निर्धारित गति सीमा में रखने एवं हवा का दबाव उचित रखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कहा गया । पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम का टोल फ्री 9479247401 शेयर किया गया ताकि अनावश्यक अफवाहों के कारण पेट्रोल पंप में भीड़ नियंत्रित किया जा सके ।


