G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पंडरिया विधानसभा के ग्राम पनेका में सेन समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन संपन्न

https://youtube.com/shorts/9fDhGsKgJio?si=ZfbHcJob3xlzGIK_

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेका में सेन समाज के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बताया गया कि पिछले वर्ष कवर्धा में आयोजित जिला स्तरीय सेन समाज सम्मेलन में समाज प्रमुखों द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। समाज की इसी मांग को ध्यान में रखते हुए ग्राम पनेका में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, जनपद सदस्य धनेश्वर साहू, सुरेश साहू, भरत शर्मा सहित सेन समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता एवं विकास को लेकर भी विचार साझा किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page