G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

पशु तस्करी पर पण्डरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

24 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार, बिना चारा-पानी पैदल हांककर ले जा रहे थे मध्यप्रदेश।

थाना पंडरिया पुलिस द्वारा पशु तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया गया है। थाना पण्डरिया पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 नग गाय, बछड़ा एवं बछिया बरामद किया है।

थाना क्षेत्र में निवासरत प्रार्थीगण द्वारा थाना पण्डरिया में सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा गाय, बछड़ा एवं बछिया को नायलॉन रस्सी से बांधकर बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक पैदल हांकते हुए मध्यप्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम एवं क्षेत्र के गौ सेवक गण ग्राम घुटुरकुंडी दैहान के पास जाकर देखें तो, तीन व्यक्ति 24 नग मवेशियों को मारपीट करते हुए पैदल ले जाते मिले।

जिससे पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम (1) इंदर सिंह धुर्वे पिता बजारी धुर्वे उम्र 40 वर्ष। (2) झंगलू धुर्वे पिता बजारी धुर्वे उम्र 60 वर्ष (3) समहर धुर्वे पिता रूप सिंह उम्र 30 वर्ष सभी निवासी लिम्हा, तहसील बजाग, थाना गोपालपुर, जिला डिंडौरी (म.प्र.) के रहने वाले बताये।

पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ में पाया गया कि आरोपी मवेशियों को बिना किसी वैध दस्तावेज एवं बिना चारा-पानी के अत्यंत अमानवीय तरीके से पैदल हांकते हुए बजाक मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। कुछ मवेशियों के गले एवं पैरों में रस्सी कसकर बांधी गई थी, जिससे पशुओं को गंभीर पीड़ा पहुंच रही थी।
आरोपियों द्वारा मवेशियों को बिक्री हेतु बिना किसी वेद दस्तावेज/रसीद के कट्टीपार लेजाना स्वीकार किया गया।

उक्त मामले में थाना पण्डरिया में अपराध क्रमांक- 108/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पशु तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता जैसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page