सचिव हटाओ, 3 दिन में करवाई नहीं तो सामूहिक इस्तीफा व धरना प्रदर्शन की चेतावनी
सचिव हटाओ, 3 दिन में करवाई नहीं तो सामूहिक इस्तीफा व धरना प्रदर्शन की चेतावनी
पंडरिया– ग्राम पंचायत किशुनगढ़ में पदस्थ पंचायत सचिव रामधन साहू के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव का व्यवहार ठीक नहीं है और पूर्व में किए गए कार्यों को लेकर पंचायत में अविश्वास एवं असंतोष का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत पंडरिया को शिकायत भी की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर सचिव को नहीं हटाया गया तो पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देंगे और 15 मई से जिला पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सचिव को हटाने की मांग को लेकर कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
