भाजयुमो में नई टीम का गठन, जिला पदाधिकारियों की घोषणा

कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में नई जिला टीम का गठन किया गया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर नीतीश चंद्रवंशी, अजय ठाकुर, सौरभ सिंह, सुदर्शन कुंभकार, नरोत्तम साहू एवं अस्वन साहू को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में धनराज सिंह परमार, सौरभ शर्मा, प्रताप धुर्वे, रामचरण साहू, केशरीचंद सोनी एवं कृष्णा साहू को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष हुमलाल पटेल तथा सह कोषाध्यक्ष रमेश मेरावी एवं योगेश ठाकरे बनाए गए हैं।
कार्यालय प्रभारी योगेन्द्र ठाकुर एवं सह कार्यालय प्रभारी अजय केशरवानी को नियुक्त किया गया है। जिला प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पुरण राजपूत, प्रीतम चन्द्राकर, संदीप गुप्ता, शत्रुघ्न धुर्वे एवं हिमांशु सिंह को सौंपी गई है। जिला कन्या संयोजिका भगवती मिरज एवं विद्या गंधर्व तथा सह संयोजिका मोनिका विश्वकर्मा एवं सिमरन ठाकुर बनाई गई हैं।
खेल एवं कला प्रमुख के रूप में विष्णु साहू, रमाकांत चंद्रवंशी एवं डिगेश्वर पटेल, सूचना प्रमुख के रूप में हरीश चंद्रवंशी, आयुष वर्मा, शिवशंकर भल्लावी, उदय मानिकपुरी एवं उदित शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। ‘मन की बात’ प्रमुख दीपक सिन्हा, दीपक ठाकुर एवं अतुल दुबे बनाए गए हैं। जिला प्रवक्ता के रूप में मिथलेश बंजारे, ऋषभ वर्मा, हेमचंद्र चंद्रवंशी एवं मुकेश सिन्हा को नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में कृष्णा साहू (रामहेपुर), आशीष सोनी एवं धर्मेन्द्र चंद्रवंशी तथा सह प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में ललित बैगा, लक्ष्मण सत्यवंशी एवं नीलेश चंद्रवंशी (लोहरसी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीति अनुसंधान में राजेश साहू एवं पुरुषोत्तम निर्मलकर को शामिल किया गया है।
सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश दुबे, संजय निषाद, राकेश साहू, यश कुमार धुर्वे एवं तेजप्रताप तिवारी तथा सह प्रभारी विकास कुर्रे, राजेश दिवाकर, शिवचरण ठाकुर एवं विक्रम साहू बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक सोनी, हर्ष खुराना, पुष्पराज सिंह, हरीश चंद्रवंशी, अरविंद परमार, चंदन मानिकपुरी एवं अमन पाठक को जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्वाध्याय मंडल में कार्तिक सोनी, रमन खनूजा एवं डॉ. नारद बंजारे को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।



