G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक

अव्यवस्थित बस संचालन, अनियमित स्टॉपेज व पार्किंग पर नियंत्रण के लिए कबीरधाम पुलिस सख्त, बस स्टैंड से हटेंगे खराब वाहन

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी आरआई पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बस संचालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर में संचालित बसों से संबंधित विभिन्न यातायात समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से बसों के अनियमित स्टॉपेज, अव्यवस्थित पार्किंग तथा बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से खड़े किए जा रहे खराब एवं अनुपयोगी वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही बाधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

यातायात प्रभारी आरआई पुष्पेंद्र सिंह ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी बस संचालक निर्धारित स्टॉपेज का ही पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमित रूप से कहीं भी बस खड़ी करने या सवारी उतारने-चढ़ाने की प्रवृत्ति से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर में खड़े खराब एवं अनुपयोगी वाहनों को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके। बैठक के दौरान बस संचालक संघ के पदाधिकारियों ने भी सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे सभी निर्धारित नियमों का पालन करेंगे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में कबीरधाम पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।

यातायात विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page