G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

समग्र विकास व जन-सेवा भाजपा का संकल्प : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान की शुरुआत की, नानगुर मण्डल के ग्राम जामावाड़ा का सघन दौरा कर हितग्राहियों से सीधा संवाद किया

19 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली

रायपुर/जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मंगलवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मण्डल के ग्राम जामावाड़ा में पहुँचकर ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान की शुरुआत की‌ और जामावाड़ा की ग्रामीण जनता से सीधा सम्वाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए चर्चा की। श्री देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यह भाजपा सरकार की मंशा है। ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान का यही उद्देश्य भी है। विदित रहे, अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा 7 से 12 अप्रैल तक सघन जनसम्पर्क करने ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान चला रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान में ग्राम जामावाड़ा में 19 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। कासरीपारा में 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 9.50 लाख, भदरागुड़ा में 300 मीटर सीसी सड़क लागत 09.50 लाख का भूमिपूजन भी श्री देव ने किया। इस दौरान श्री देव ने ग्राम का सघन भ्रमण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घरों तक पहुँचकर जाकर सीधी बातचीत की। महतारी वन्दन योजना की हितग्राही महिलाओं से भी श्री देव ने चर्चा की और ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जामावाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना में 140 स्वीकृति, पेंशन योजना में 225, भूमिहीन कृषि मजदूर 31, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस के 465, प्रधानमंत्री किसान निधि में 242 लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है। गाँव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के विकास करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, महतारी वन्दन योजना, पेंशन योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर, पीएम सूर्य घर योजना, वीबी रामजी योजना हमारे गाँव के लोगों के विकास के उद्देश्य को पूरा करने की लागू की गई हैं, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। श्री देव ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में जनता को लाभ मिला है । प्रदेश में 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वन्दन योजना का लाभ मिल रहा है । श्री देव ने कहा कि करोड़ों के विकास कार्य क्षेत्र में जनता के मांग के अनुरूप हो रहे हैं। इनमें सड़क, नाली, पुलिया, डोम शेड, देवगुड़ी उन्नयन, पेयजल, बिजली, शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के साथ विकास कार्य हो रहे हैं।

इस मौके पर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास एवं मंडल अध्यक्ष हरि राम मंडावी ने भी अपनी बातें रखीं। उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं व किसानों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहाना करते प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक किरण देव का आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने अलग-अलग ग्रामीण मण्डलों में पहुँचकर ‘गाँव चलो-घर चलो’ अभियान के तहत जनता से सीधा सम्वाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के विषय में स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान जनता से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इन सुझावों से आगामी योजनाओं को और अधिक जन आधारित बनाने में सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page