G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ रही है : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जमा होने पर प्रदेश सरकार का आभार माना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने महतारी वन्दन योजना के तहत प्रदेशभर की 70 लाख विवाहित महिलाओं के खाते में योजना की राशि की 26वीं किश्त जमा होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार मानते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपए महतारी वंदन की राशि सतत रूप से भेजी जा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ रही है। महतारी वंदन योजना की राशि का प्रदेश की मातृशक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 26वीं किश्त प्राप्त कर लाभान्वित होने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए श्रीमती पांडेय ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने और महिलाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, तब से लाभार्थी महिलाओं को हर महीने नियमित रूप से 1 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page