G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

टोल टैक्स में 5 प्रतिशत वृद्धि – आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ

रायपुर/31 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का निर्णय सीधे तौर पर देश की आम जनता, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। यह फैसला पूरी तरह से असंवेदनशील और जनविरोधी है।

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें पहले ही आसमान छू रही हैं, ऐसे में टोल टैक्स बढ़ाना और उसमे भी सरकार जो बोलती थी कि वार्षिक पास जिसके पास रहेगा उसको टोल टैक्स में कुछ राहत मिलेगी मगर सरकार ने अब उसमे भी 75 रूपए कि बढ़ोतरी कर के अपना दोहरा चेहरा उजागर कर दिया है,ये आमआदमी की जेब पर सीधा हमला है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर आवश्यक वस्तुओं के दामों पर पड़ेगा और महंगाई और अधिक बढ़ेगी।केंद्र सरकार लगातार जनता से टोल टैक्स के नाम पर देश भर से 170 करोड़ एक दिन में वसूल रही है, मतलब 62000 करोड़ प्रति वर्ष लेकिन बदले में राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाया जा रहा है और क्या सरकार यह बतायेगी कि टोल से होने वाली भारी कमाई के बावजूद बार-बार दरें क्यों बढ़ाई गयी है?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि टोल टैक्स में की गई यह वृद्धि तत्काल वापस ली जाए और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page