G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जनपद सीईओ ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

पीएम आवास योजना के कार्यों को पूरा कराने विशेष महाभियान

खैरागढ़ : कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए विशेष महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत छुईखदान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी केश्वरी देवांगन ने विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कृतबांस, कटंगी एवं देवपुरा का भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधे संवाद किया और निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण सुनिश्चित किया जाए।

जनपद स्तर पर आगामी 3 दिनों में लगभग 200 आवासों को पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अधिकारी एवं कर्मचारी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर अभियान चला रहे हैं और निर्माणाधीन आवासों को तेजी से पूर्ण कराने में जुटे हैं।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page