G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Raipurखास-खबर

दीपक बैज अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे है : किरण बघेल

सरकार के जन हितैषी कार्य से जनता खुशहाल, कांग्रेसी परेशान : किरण बघेल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज अपने राजनीतिक वजूद को बचाने के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं। प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की साय सरकार के कार्यों से खुशहाल हैं वहीं कांग्रेसी परेशान हो रहे है। श्रीमती बघेल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए कार्य कर रही है। 2018 से 2023 तक आततायी सरकार के संरक्षण में अपराधियों ने प्रदेश की जनता में खौफ का वातावरण बनाकर रखा था। आज वही कांग्रेसी अपनी कांग्रेस पार्टी में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. (श्रीमती) बघेल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की छवि को वैश्विक पहचान दिलाई है। आज प्रदेश के किसान खुशहाल है, युवा कौशल विकास के साथ सरकार के साथ चल रहे हैं। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इसके साथ ही भूमिहीन श्रमिक व तेंदूपत्ता संग्राहक सहित सरकार की सभी योजनाओं का लाभ ले रहे है। प्रदेश में लखपति दीदियों का सम्मान किया जा रहा है। श्रीमती बघेल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ता था। पेंशन के नाम पर महिलाओं एवं बुजुर्गों को छला गया, शराबबंदी का सबसे बड़ा धोखा कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को दिया। प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर 4 साल तक धोखे में रखा और चुनावी वर्ष में दिखावे के लिए कुछ महीनों तक दिया। किसानों को धान की अंतर राशि चार किश्तों में दी जाती थी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. (श्रीमती) बघेल ने कहा कि पीसीसी चीफ दीपक बैज यह समझ लें कि भाजपा शासनकाल में अपराधियों को चुन-चुनकर पकड़ा जा रहा है। बड़े-बड़े घोटालों में शामिल कांग्रेसी नेता और उनके सहयोगी कोई जेल में है तो कोई बेल पर है। श्रीमती बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश में आए आपदा को अवसर बनाकर काम करती है। देश एवं प्रदेश की जनता के बीच झूठ फैलाकर उन्हें भ्रमित करने का काम करती है। लेकिन अब प्रदेश एवं देश की जनता कांग्रेस और कांग्रेसियों के कृत्यों को समझ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस देश में कुछ राज्यों तक ही सीमित रह गई है और आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी का वजूद पूरी तरह से समाप्त होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page