G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना टेलकाडीह पुलिस की कार्यवाही..अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब सहित मोटरसा० जप्त

आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नाम आरोपी – धर्मेन्द्र वर्मा पिता मंजीर वर्मा उम्र 25 साल साकिन ग्राम सिरसाही थाना टेलकाडीह जिला केसीजी छ0ग0

खैरागढ़ : जिला केसीजी दिनांक 12.03.2026 को रात्रि करीबन 12.00 बजे थाना ढेलकाडीह पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल बजाज पल्सर 125 क्रमांक CG08-BA-0441 में अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब बोरी में रखकर ग्राम मोहरा से ग्राम सिरसाही की ओर परिवहन करते आ रहा है कि सूचना पर थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा नाकाबंदी लगाया गया एवं मुखबीर सूचना के मुताबिक मोटरसा. बजाज पल्सर क्रं.CG08-BA-0441 पर सवार व्यक्ति जो मोटर सायकल के सामने बोरी में कुछ सामान रखकर आते हुए दिखाई देने पर ग्राम सिरसाही पुराना पारा प्रवेश द्वार के पास रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र वर्मा पिता मंजीर वर्मा उम्र 25 साल साकिन ग्राम सिरसाही थाना ढेलकाडीह जिला केसीजी (छ0ग0) का रहने वाला बताया। उसके कब्जे में रखे एक हरा रंग की प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने हेतु सहमति प्राप्त कर तलाशी लिये जाने पर बोरी अंदर 34 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की, 08 पौवा एम डी ब्लेंडेड व्हिस्की, 04 पौवा सेंडिकेट व्हिस्की, 02 पौवा आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की, 01 पौवा बाचे टू गोवा व्हिस्की, 01 पौवा सुपर जिल्सन फाइन व्हिस्की अंग्रेजी शराब सीलबंद हालत में कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180-180 ml भरी हुई कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर कीमती 6000 रू0 मिला जिसे बरामद कर तलाशी एवं बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने नोटिस देने पर आरोपी द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखित जवाब दिया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रं.CG08-BA-0441 को समक्ष गवाह जप्त किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र वर्मा पिता मंजीर वर्मा उम्र 25 साल साकिन ग्राम सिरसाही थाना ढेलकाडीह जिला केसीजी (छ0ग0) के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटना कारित करना पाये जाने से थाना ढेलकाडीह में अपराध क्रमांक 45/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 13.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है।
केसीजी पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page