ChhattisgarhGaurela-Pendra-MarwahiINDIAखास-खबर

कोटमी में 108 सप्ताह श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प, धर्म सद्भावना सेवा का लिया व्रत

कोटमी/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम कोटमी में आज विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया की उपस्थिति में जिला धर्म प्रचार प्रमुख बृजेश पुरी ने भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान के चरणों में 108 सप्ताह तक श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया। संकल्प के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का विधिवत शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने बृजेश पुरी को संकल्पित श्रीफल एवं भगवान श्री हनुमान का छायाचित्र भेंट कर उनके संकल्प में अपनी सहभागिता जताई। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म के कार्यों के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने बृजेश पुरी के पूर्व सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ समाज से भटके लोगों की घर वापसी कराई है तथा ग्राम के देवी चौराहा में लगातार 251 सप्ताह से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते आ रहे हैं।
बृजेश पुरी ने जिले के समस्त मंदिरों में 108 सप्ताह तक हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लेते हुए धर्म सद्भावना सेवा का व्रत लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।
हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में विभिन्न हिंदू संगठनों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भगवती मानव कल्याण संस्थान के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक मंडल कोटमी से जितेंद्र शुक्ला, उत्तम राय, तुलाराम जायसवाल, रामकुमार बघेल, पवन चंद केसरी, विनोद गिर समाज के कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद से जिला सह मंत्री निखिल परिहार, पेंड्रा प्रखंड मंत्री राजेंद्र कुजूर, जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार, मातृशक्ति सह संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, अनिता मांझी (जिला बाल संस्कार केंद्र प्रमुख), लखन लाल पुरी, सूरज लाल पुरी, सुरेन्द्र पुरी, मुन्नी बाई पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page