शहीदों की शहादत पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शहीदों की शहादत पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सकोला (कोटमी कला), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |
ग्राम कोटमी कला में 14 फरवरी को Pulwama attack में शहीद हुए जवानों की स्मृति में “अमर जवानों की याद में एक शाम जवानों के नाम” श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा की शुरुआत भगवती मानव कल्याण संस्थान के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद अमर जवानों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारे जवानों के काफिले पर कायरतापूर्ण हमला कर उन्हें शहीद किया गया, लेकिन वीर सपूतों ने तिरंगे की शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे वीर जवानों की शहादत पर पुष्प अर्पित करते हुए हमें गर्व की अनुभूति होती है।
श्रद्धांजलि सभा में नगर के विभिन्न समुदायों एवं संगठनों के लोगों ने भाग लेकर शहीद जवानों को नमन किया। इस अवसर पर मुकेश जायसवाल (सामाजिक कार्यकर्ता), उत्तम राय (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा सहकारवाह कोटमी मंडल), मानवेंद्र करायत (मुख्य शिक्षक शाखा कोटमी मंडल), रामकुमार बघेल, राजकुमार श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, बृजेश पुरी (जिला धर्म प्रचार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), रविंद्र कैवर्त (उप सरपंच ग्राम पंचायत शेखवा), निखिल परिहार (जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद), प्रदीप श्रीवास्तव, अक्षत जायसवाल, चौथराम डांडिया (कोषाध्यक्ष भगवती मानव कल्याण संस्थान), शिव गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), कृपाशंकर परिहार, जितेंद्र शुक्ला (शाखा कारवाह कोटमी मंडल खंड पेंड्रा), नेमसिंह आर्मो (जिला उपाध्यक्ष), शिवम् आर्मो (जिला शांति प्रमुख), नरेश चंद्रा (जिला सचिव), ज्ञान सिंह आर्मो, सुयश आर्मो, कृष्ण कुमार साहू एवं प्रीति साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


