जिला पंचायत केसीजी में परियोजना अधिकारी का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई। जिला पंचायत के सभा कक्ष मैकाल सदन में आज जिला पंचायत परिवार द्वारा परियोजना अधिकारी प्रकाशचंद्र तारम का जन्मदिवस भाईचारे और सद्भावना के वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा श्री तारम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं।
इस अवसर पर जिला पंचायत परिवार के मुखिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने श्री तारम को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी ने आपसी भाईचारे एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

