G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BalodChhattisgarh

इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी पुरस्कार वर्ष 2020: राज्यपाल ने श्रेष्ठ जिला श्रेणी अंतर्गत बालोद जिले को प्रदान किया तृतीय पुरस्कार

बालोद : इंडियन रेडाक्राॅस सोसायटी द्वारा जिलों में सम्पूर्ण वर्ष में( जुलाई 2019 से जुलाई 2020) की जाने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों के लिए एवं विगत महिनों में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम हेतु किए गए प्रयासों एवं लाॅकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए किए गए मानवता एवं सहायता के परिप्रेक्ष्य में राजभवन एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा श्रेष्ठ जिला श्रेणी अंतर्गत जिलो को चयनित कर पुरष्कारों की घोषणा की गई। जिसमें तृतीय पुरस्कार के लिए बालोद जिले को चयनित किया गया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा कल राजभवन रायपुर में आयोजित समारोह में बालोद कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में शामिल डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page