G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत केसीजी मैकाल सदन में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी



खैरागढ़, दिनांक 04.02.2025।
जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई के सभा कक्ष मैकाल सदन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन एंट्री कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान तथा कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपादित करना रहा। कार्यक्रम में डीपीएम एवं टेक्निकल पर्सन श्री मनोज कुमार साहू द्वारा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित तकनीकी समस्याओं का विस्तारपूर्वक समाधान बताया गया।
उपसंचालक पंचायत  गीत कुमार सिन्हा ने सचिवों को ऑनलाइन एंट्री कार्यों को समझकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायतों की संपदा ऐप एवं सामर्थ पोर्टल में शत-प्रतिशत एंट्री 15 फरवरी तक पूर्ण करने तथा ग्राम पंचायतों का अनुमानित बजट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला अंकेक्षक  मोहित राम ध्रुव सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सचिवों ने अपनी समस्याएँ रखीं तथा समाधान प्राप्त कर कार्यों को सुचारु रूप से पूर्ण करने का संकल्प लिया।

जारीकर्ता
जनसंपर्क प्रकोष्ठ
जिला पंचायत खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page