ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम जनमन योजनांतर्गत गतिविधियों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजनांतर्गत संचालित दीर्घकालिक एवं तात्कालिक गतिविधियों के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग स्वर्णिम शुक्ला द्वारा पक्के आवास, पक्की सड़कें, पेयजल व्यवस्था, बहुउद्देशीय केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू), विद्युतीकरण, क्रेडा, दूरसंचार सुविधा, छात्रावास निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विभागीय प्रगति की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने पीएम जनमन योजनांतर्गत दीर्घकालिक एवं तात्कालिक समस्त गतिविधियों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने आपसी समन्वय, कार्यों की गुणवत्ता तथा सतत् मॉनिटरिंग पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत केसीजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page