G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

रैंप के अंतर्गत एमएसएमई हेतु उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफल समापन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा एमएसएमई क्षेत्र में व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से RAMP के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम (बैच-4) का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक भाजपा कार्यकाल, खैरागढ़ में किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 30 जनवरी 2026 को कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय तथा राज्य सरकार की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह (SHG) सदस्यों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं नए उद्यम स्थापित करने के इच्छुक प्रतिभागियों को व्यवसाय स्थापना, प्रबंधन एवं शासकीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता की अवधारणा, उद्यमियों के प्रकार, स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यावसायिक विचारों की पहचान, छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, वनोपज (एमएफपी/एनटीएफपी), हथकरघा एवं हस्तशिल्प, धातु निर्माण एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित एमएसएमई अवसरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ओडीओपी (जिलावार) अवसरों एवं व्यवहार्य व्यावसायिक विचारों की पहचान पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक उदाहरण साझा करते हुए प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से कुल 35 इच्छुक प्रतिभागियों, नए उद्यमियों, SHG सदस्यों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत उद्योग रणनीति पर आधारित सामूहिक चर्चा आयोजित की गई तथा प्रतिभागियों से फीडबैक फॉर्म भरवाए गए। इस दौरान कुल 28 प्रतिभागियों का उद्यम पोर्टल में पंजीयन किया गया।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर  पारुल पाण्डेय, डिविजनल समन्वयक लोकेश सिन्हा एवं  तुषार साहू की विशेष भूमिका रही।समापन अवसर पर चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page