
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर खैरागढ़ ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम अमलीडीहकला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किरण विक्रम मानिकपुरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रजत जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि विद्युत वितरण कंपनी के 25 वर्षों की सेवा, संघर्ष एवं जनहित में किए गए योगदान का प्रतीक है। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए आम नागरिकों से इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेने हेतु सहभागिता करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सम्माननीय उपभोक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में किरण मानिकपुरी (जनपद सदस्य), रुपेंद्र वर्मा (सरपंच, ग्राम अमलीडीहकला), काशीराम श्रीवास, तेजराम वर्मा, घनश्याम वर्मा, दिनेश वर्मा एवं प्रहलाद वर्मा उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता सचिन उत्तरवार, सहायक अभियंता उत्तम कुमार साहू एवं कनिष्ठ अभियंता सतीश ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में खैरागढ़ ग्रामीण वितरण केंद्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
