G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन आयोग द्वारा निर्धारित थीम “मेरा भारत, मेरा वोट, मै भारत हूं” पर आधारित रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (केसीजी) सुश्री मोहिनी कंवर रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, डीएफओ पंकज सिंह राजपूत तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मोहिनी कंवर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री चंद्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, विभिन्न महाविद्यालयों एवं डाइट खैरागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में—
प्रथम स्थान – कु. रीना वर्मा (शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, खैरागढ़)
द्वितीय स्थान – यामेंद्र वर्मा (शासकीय नवीन महाविद्यालय, जालबांधा)
तृतीय स्थान – लिलेश्वरी रजक (डाइट, खैरागढ़)

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा रंगोली का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर नव पंजीकृत मतदाता सिया नरवाल एवं सूर्यकांत वर्मा को बैज लगाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें ईपिक कार्ड वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए बूथ लेवल अधिकारी कमरून निशा, संजय वर्मा एवं शांति यादव को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, अनुविभागीय अधिकारी (खैरागढ़) टंकेश्वर प्रसाद साहू, डिप्टी कलेक्टर द्वय रेणुका रात्रे, पूजा पींचा सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page