G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पुलिस सैलरी पैकेज योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक का वितरण

पुलिस सैलरी पैकेज योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक का वितरण

पुलिस सैलरी पैकेज योजना अंतर्गत कबीरधाम जिले के दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक का वितरण

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आज दिनांक 20.01.2026 को दिवंगत पुलिस कर्मियों को पुलिस सैलरी पैकेज सुविधा के तहत सहायता राशि प्रदान की गई जो यह संदेश देता है कि शोकसंतप्त परिजनों की दुःख की घड़ी में पुलिस विभाग एवं बैंक प्रबंधन उनके साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता न केवल वित्तीय संबल के रूप में, बल्कि विभागीय संवेदना और मानवीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में प्रदान की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित पटेल उपस्थित रहे साथ ही उप पुलिस अधीक्षक  आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तरम सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें क्षेत्रीय प्रबंधक बलौदाबाजार  नरेंद्र मित्तल, मुख्य प्रबंधक मुख्य शाखा कवर्धा सत्येन्द्र आरख, उप प्रबंधक मुख्य शाखा कवर्धा निलय वाहने तथा सहायक प्रबंधक कलेक्टरेट शाखा कवर्धा संजय कुमार शामिल रहे।

इस दौरान स्वर्गीय सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे के परिजनों को तथा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक अनित मंडवी के परिजनों को एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 10–10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत संचालित एक कल्याणकारी योजना है। इसके अंतर्गत जिन पुलिस कर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते हैं उनके परिवार को योजना के तहत सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में नामांकित परिजनों को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर तथा सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

इस योजना का उद्देश्य दिवंगत पुलिस कर्मी के परिवार को आर्थिक संकट की घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि उनके परिजन की सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को विभाग सदैव स्मरण रखेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधन द्वारा दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी ऐसे सभी मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता, मानवीय दृष्टिकोण एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page