G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर में गबन प्रकरण में प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए के धान का किया था गबन

धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर में गबन प्रकरण में प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख रुपए के धान का किया था गबन

आरोपी के कब्जे से 119 बोरा धान जप्त किया गया

कबीरधाम।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी पंडरिया  भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी कुकदूर निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर में हुए गबन के गंभीर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 16.01.2026 को प्रार्थी आलोक मिश्रा, प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव शाखा कुकदूर द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि संयुक्त जांच दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विपणन वर्ष 2025-26 में दिनांक 20.11.2025 से 02.01.2026 तक कुल 43598.00 क्विंटल धान खरीदा गया था, जिसमें से 1500.00 क्विंटल का उठाव हुआ था, इस प्रकार 42098.00 क्विंटल धान शेष होना चाहिए था। जांच में भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 41470.00 क्विंटल धान उपलब्ध पाया गया तथा 628.00 क्विंटल पतला धान कम पाया गया, जिसकी कीमत 15,00,292 रुपये है।

जांच में यह पाया गया कि उक्त अवधि में आरोपी अमित बाजपेयी पिता स्व. सुरेश बाजपेयी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10 बैरागपारा पंडरिया, जिला कबीरधाम, धान उपार्जन केन्द्र कुकदूर का प्रभारी था, जिसके द्वारा शासन को आर्थिक हानि पहुंचाते हुए अमानत में खयानत की गई। रिपोर्ट पर थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 318(4), 316(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण से संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए, प्रार्थी एवं जांच दल के सदस्यों के कथन लिए गए तथा आरोपी से पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 19.01.2026 को आरोपी अमित बाजपेयी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं मामले में आरोपी अमित वाजपई से अलग से छुपाकर रखे गए 119 बोरा धान को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर रिमांड पर भेजा दिया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 245 विरेन्द्र प्रताप सिंह
प्रधान आरक्षक 262 मनोज तिवारी
आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय इनका विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page