G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

केसीजी पुलिस टीम की जुआ फड़ पर बड़ी रेड कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

गातापार के मण्डला टोला जंगल मे 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 05 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे व फड. से कुल 174000/रुपये सहित कुल 243000/रु. की संपत्ति जब्त।


विवरण
जिला केसीसी पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 07.01.2026 को थाना गातापार के ग्राम मंडेलाटोला स्थित बांध किनारे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ताश पत्ती (काट-पत्ती) जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकद राशि 174000/ रुपये 52 पत्ती ताश एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹2,43,000/- मूल्य की सामग्री जप्त की गई।
प्राप्त सूचना पर पुलिस दल द्वारा गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 05 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया, जिस पर सभी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गयी

मौके से गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री
दिलीप खत्री निवासी खैरागढ़
– नगद ₹42,100/- | मोबाइल OnePlus ₹17,000/-
देवा राजपूत निवासी खैरागढ़
– नगद ₹38,500/- | मोबाइल Realme ₹14,000/-
कुंदन निर्मलकर निवासी रायपुर
– नगद ₹34,200/- | मोबाइल Vivo ₹11,000/-
मकसुदन खरे निवासी राजनांदगांव
– नगद ₹33,400/- | मोबाइल Oppo ₹17,000/-
निलकंठ साहू निवासी भिलाई-3
– नगद ₹25,800/- | मोबाइल Samsung ₹10,000/-
कुल जप्ती — ₹2,43,000/- (लगभग)
साथ ही 52 पत्ती ताश एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ़्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई।

जिला केसीसी पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी है तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page