G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय झलमला में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय

कवर्धा, झलमला। 4 दिसंबर 2025 को जनजाति गौरव दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, निबंध, जनजाति लोकनृत्य (कर्मा नृत्य – एकल व सामूहिक) जैसे सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दी गईं। जनजाति समाज के वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान की प्रेरणादायक जानकारी भी विद्यार्थियों के साथ साझा की गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य उमेश पाठक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक स्वतंत्र कुमार जटाशंकर तथा सहसंयोजक अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक शिव प्रसाद जांगड़े रहे।
सहयोगी सदस्यों में छाया भालेकर, शिवांगी पाठक, प्रीति टंडन मैम, रमाकांत सोनी, रवि गुप्ता, अजीत कांत, लेखराज मिश्रा शामिल रहे।

मंच संचालन में पायल मानिकपुरी, सोनसिंह (छात्र-छात्रा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सामूहिक कर्मा नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन खिलेश्वरी व टीम द्वारा किया गया।
दुष्यंत (चित्रकला), रेशमी (रंगोली) सहित अनेक छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता
बिहारी राम ध्रुवे (सभापति, नगर पालिका कवर्धा) ने जनजाति लोक जीवन, भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, बलिदान व उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि राजकुमार मेंरावी (जिला पंचायत सदस्य, कवर्धा) ने जनजाति लोकसंस्कृति व लोकजीवन पर अपने अमूल्य विचार प्रकट किए।
विशिष्ट अतिथि रामजी मेंरावी (सामाजिक कार्यकर्ता)संतराम ध्रुवे (सामाजिक कार्यकर्ता)बृजलाल मेरावी (सामाजिक कार्यकर्ता)छत्तर लाल भगत (सामाजिक कार्यकर्ता)
इन सभी अतिथियों ने देश के जनजाति वीर सपूतों के योगदान एवं उनके अद्वितीय त्याग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस प्रकार जनजाति गौरव दिवस महाविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों में जनजातीय संस्कृति के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page