G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला (स./लोहारा) में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला (स./लोहारा) में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला (स./लोहारा) द्वारा 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 21 जून 2025 को प्रातः 8:30 से 10 बजे तक द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला (स./लोहारा) में आयोजित भव्य सामूहिक योग सत्र का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ की गई ।इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के डायरेक्टर डॉ भूपेंद्र कुमार चंद्राकर, प्राचार्य  श्रीमति निहारिका चंद्रवंशी तथा सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं हमारे विद्यालय के नन्हे मुन्हे प्यारे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा।
योग का अर्थ होता है, जुड़ना। योग के माध्यम से आज पूरा विश्व एक परिवार के रूप में जुड़ गया है। भारत में योग प्राचीन काल से ही किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना हैं। योग न केवल शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक होता है बल्कि इसके निरंतर अभ्यास करने से मन को शांति भी प्राप्त होती है। भारत को पूरी दुनिया में योग गुरु के नाम से जाना जाता है, जहां ऋषि-मुनियों द्वारा सदियों से योग का अभ्यास किया जा रहा है।

यह एक दिवसीय योग कार्यक्रम सुबह 8 :30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें हमारे विद्यालय के खेल शिक्षिका सुश्री ख़ुशी राजपुत के मार्गदर्शन में विभिन्न  योगासनों, प्राणायाम, पिरामिडों, मंडल योग और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जो बड़ी संख्या में उपस्थित हमारे नन्हे मुन्हे प्यारे बच्चों के उत्साह को देखकर पूर्ण होता दिखा।

इस अवसर पर हमारे विद्यालय के डायरेक्टर ने योगा से होने वाले लाभ एवं योग के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाने की शुरुआत भारत देश की ओर से की गई थी, जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी। जब संयुक्त राष्ट्र की बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसे संयुक्त राष्ट्र में शामिल सभी 193 देशों के सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर साल 21 जून के दिन “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस” मनाए जाने की घोषणा कर दी गई। वर्ष 2015 से हर साल पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया और सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

द गीता गुरुकुल पब्लिक स्कूल बांधाटोला (स./लोहारा) के प्राचार्य  ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें यह देखकर अत्यंत खुशी है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्रों ने योग के इस महापर्व में इतनी सक्रियता से भाग लिया। यह जनभागीदारी योग के प्रति बढ़ती रुचि और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। हम सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्रों  के आभारी हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।” अंत में जलपान के रूप में सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में स्प्राउट्स (विभिन्न प्रकार के अनाज एवं फलों का मिश्रण ) खिलाया गया।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफल आयोजन भविष्य में भी ऐसे ही योग कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और लोहारा शहर में योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page