G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

हितग्राहियों से की सीधी बातचीत, निर्माण की गुणवत्ता और किश्त भुगतान पर दिया विशेष जोर

खैरागढ़, 19 जून 2025//
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज छुईखदान विकासखंड के ग्राम भोथली का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया और हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

निरीक्षण के दौरान हितग्राही श्री हीराराम ने बताया कि उन्हें अब तक दो किश्तों में ₹65,000 की राशि प्राप्त हुई है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्माण प्रगति के अनुसार शेष किश्तों का वितरण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर मौजूद ग्राम रोजगार सहायक से गांव में कराए गए आवासीय सर्वे की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पात्रता निर्धारण, किश्तों के वितरण और निर्माण कार्यों की निगरानी में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन मकानों की नियमित निगरानी की जाए तथा गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। साथ ही हितग्राहियों को निर्माण की प्रत्येक अवस्था में तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अन्य अधिकारी, तकनीकी अमला तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page