G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया,नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत :   कन्या शाला में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण भी किया गया

पंडरिया,नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत :   कन्या शाला में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव एवं वृक्षारोपण भी किया गया



टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 की शुरुआत आज 16 जून से शुरू हो गई है । स्कूल खुलने के साथ ही आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला  पंडरिया में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । इस आयोजन का शुभारंभ विद्यादायिनी मांँ सरस्वती की पूजा , अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजूला कुर्रे,  शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा देवांगन,  पार्षद श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती पुष्पलता राज, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, सेवा निवृत्त वरिष्ठ पी.टी.आई वाय. के. कुलमित्र उपस्थित हुए । अतिथियों के द्वारा संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में नव प्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया ,मिठाइयाँ  खिलाई गई , पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया । मुख्य अतिथि महोदया  श्रीमती मंजूला कुर्रे ने  छात्रों को संबोधित करते हुये  नवीन शिक्षण सत्र एवं उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं देते हुए  शुद्ध जल हेतु छात्राओं के लिए वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की। श्रीमती प्रभा देवांगन जी ने  भी छात्राओं को शिक्षा के महत्व को बताते हुए छात्राओं को निरंतर प्रयास कर अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए उत्साहित किया ।  साथ ही उनके द्वारा छात्राओं के लिए सायकिल स्टेंड बनवाने हेतु प्रयास  किये जाने की जानकारी दी गई ।  कुल मित्र सर ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हेतु प्रयास करने प्रेरित किया।

संस्था की प्राचार्य श्रीमती एन. के. इक्का ने कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय आने वाली छात्राओं को स्कूल बैग देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया । और  आज के कार्यक्रम में युक्तियुक्तकरण के पश्चात संस्था में आये हुए  नये शिक्षिकाओं का अभिनंदन व स्वागत  किया गया। सभी अतिथियों , शिक्षकों एवं छात्राओं के लिए आज न्योता भोजन का भी आयोजन किया गया ।
परिसर में कौनाकार्पस का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
शाला प्रवेश उत्सव आयोजन को यादगार बनाने के लिए आज शाला प्रांगण में  अतिथियों के द्वारा एक कोनाकॉर्पस का पौधा रोपित किया गया । साथ ही बच्चों को भी आने वाले बारिश के दिनों में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उन्हें बड़ा होते तक संरक्षित करने जागरूक किया गया । शाला के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती  मंजूला कुर्रे, श्रीमती प्रभा देवांगन, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती पुष्पलता राज, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, वाय. के. कुलमित्र , प्राचार्य एन. के. एक्का , आर.के.  मेहरा,सी.एस.क्षत्री,  शैल बिसेन सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page