G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

दुर्ग संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई का आकस्मिक निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया। वही जांच कक्ष, दवा वितरण केंद्र, और प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा, प्रसव और टीकाकरण के बारे में भी विस्तृत जानकारी हासिल की।
इस दौरान दुर्ग संभाग आयुक्त श्री राठौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों से बात की। उन्होंने उनके कामकाज, चुनौतियों और सुझावों के बारे में जानकारी हासिल की। श्री राठौर ने निर्माणाधीन पोस्टमार्टम भवन का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो कि अनुपयोगी एवं जर्जर स्थिति में है, उसे डिसमेन्टल कराने के निर्देश दिए। ताकि अस्पताल परिसर में पर्याप्त जगह मिल सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
…………….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page