G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

खैरागढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

विष्णु की पाती का वितरण कर हितग्राही महिलाओं का किया गया सम्मान

आधार कार्ड बनाने के साथ ही सुकन्या योजना के तहत खाता भी खुलवाएं

छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने एवं सुशासन सप्ताह के अवसर पर कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिला सहित विकासखण्ड स्तर पर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, पात्र लोगों को लाभान्वित कर उनका सम्मान किया जा रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का भी समधान किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज जिला मुख्यालय स्थित स्व.दिलीप सिंह मंगल भवन खैरागढ़ में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महतारी वंदन योजना की हितग्राही  विद्या मेश्राम,  अंजली पाल,  सुधा तुरकर,  उषा पाल,  मनीषा महोबे,  पुनीता साहू,  अनूपा वर्मा,  अंजनी चतुर्वेदी व  भारती ब्रम्हें को सम्मेलन में सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महतारी वंदन सम्मेलन में बच्चों का आधार कार्ड बनाने, सुकन्या योजना के तहत खाता खुलवाने सहित अन्य स्टॉल भी लगाए गए थे। साथ ही उपस्थित हितग्राहियों को बताया गया कि सुकन्‍या समृद्धि योजना भारत की एक छोटी बचत योजना है, जिसकी शुरुआत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत की गयी। जिसके अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से खाता खोल सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  प्रीतराम खूंटेल ने बताया कि बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पाती का वितरण किया गया। महिलाओं ने विष्णु की पाती का वाचन किया गया और उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत हेतु सभी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चन्द्राकर, छुईखदान नगर पंचायत  पार्तिका महोबिया, जनपद सदस्य  सुरेखा यादव, खैरागढ़ परियोजना अधिकारी रंजना श्रीवास्तव व छुईखदान परियोजना अधिकारी श्री सुनील बंजारे, पार्षद कुमारी मोनिका रजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page