G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

दिल्ली मेट्रो का फेज-4 शुरू, यमुना पर 5वें पुल का होगा निर्माण, ये होगी खासियत

Delhi Metro
Image Source : FILE

कोरोना संकट के बावजूद दिल्ली मेट्रो की रफ्तार जारी है। दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के तहत मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का काम शुरू कर दिया है। इस फेज में यमुना नदी पर एक पुल का निर्माण होना है। यह दिल्ली मेट्रो का यमुना पर 5वां पुल होगा। अब तक यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो के 4 पुल हैं। नया बनने वाला पुल 560 मीटर लंबा होगा। यह केंटीलीवर निर्माण विधि का उपयोग करके बनाया जाने वाला यमुना पर पहला मेट्रो पुल होगा। यह पुल सूरघाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से जोड़ेगा। 

यमुना नदी पर बनने वाला 5 वां पुल सूरघाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से जोड़ेगा। यह पुल यमुना पर मौजूदा दो पुलों यानि वजीराबाद ब्रिज और सिग्नेचर ब्रिज के बीच बनेगा। इससे तीनों पुलों के बीच मेट्रो के झूलने का आभास यात्रियों को होगा।

दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि केंटीलीवर निर्माण विधि का उपयोग करके बनाया जाने वाला यमुना पर यह पहला मेट्रो पुल होगा। केंटीलीवर एक सुदृढ़ संरचनात्मक आधार है जो क्षैतिज रूप से बना होता है और इसका सपोर्ट केवल एक छोर पर होता है। केंटीलीवर निर्माण में बिना अतिरिक्त सपोर्ट के संरचनाओं की ओवरहैंगिंग की जाती है। यह पुल पुराने वजीराबाद पुल से लगभग 385 मीटर नीचे की ओर और मौजूदा सिग्नेचर ब्रिज से 213 मीटर ऊपर की ओर यमुना नदी को पार करता है।

अभी तक यमुना नदी पर जो 4 पुल बने हैं उनमें ब्लू लाइन पर 698.8 मीटर का पुल, निजामुद्दीन में पिंक लाइन पर 602.8 मीटर लंबा पुल, कालिंदी कुंज में मजेंटा लाइन पर 574 मीटर का लंबा पुल और शास्त्री पार्क में रेड लाइन पर 553 मीटर लंबा पुल शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page