G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorized

बच्चों व ग्रामीणों में देशप्रेम और तिरंगा के प्रति सम्मान पैदा करने निकाली रैली

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सहित तिरंगा के बारे में जागरूकता पैदा करने मानिकपुर में निकली गई रैली

आशु चंद्रवंशी, कवर्धा। बोड़ला ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर में सोमवार को जन समुदाय और विद्यार्थियों के बीच भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सहित तिरंगा के बारे में जागरूकता पैदा करने प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर में हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें देश भक्ति आधारित नाटक एवं झांकी भी निकाली गई।

प्रभारी प्रधान पाठक सुरेश वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय के मध्य देशभक्ति का जज्बा विकसित करना और अपने संविधान में प्रति आस्था जताना है।शाला एवं समुदाय को आपस में जोड़कर “हमर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को संचालित किया गया।

श्री वर्मा ने बताया कि छोटे- छोटे बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी ,भारत माता, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, कृष्णा ,राधा ,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनकर गांव में रैली निकाली गई साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश भक्ति और तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।बच्चों व ग्रामीणों में देशभक्ति व तिरंगा के प्रति सम्मान पैदा करने हेतु यह रैली निकाली गई।

इस कार्यक्रम में माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक छलीराम वर्मा,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शेख मोहसिनुद्दीन, प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक सुरेश वर्मा, एम जी कादरी,लच्छी राम भारती, रामेश्वरी चंद्रवंशी, भारती चंद्रवंशी, श्वेता,रमेश धुर्वे, शिवनाथ,रवि, नारद व स्कूली बच्चों सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page