ChhattisgarhKabirdham

व्याख्याता ज्योति ध्रुव मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार से होंगे सम्मानित

व्याख्याता ज्योति ध्रुव मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार से होंगे सम्मानित

AP न्यूज़ पंडरिया – विकास खंड के अतंर्गत वनाचल क्षेत्र शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे कार्यरत व्याख्याता ज्योति ध्रुव को संभागीय कार्यालय दुर्ग के सभा कक्ष में संभाग का सर्वोच्च पुरस्कार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नित नवाचार के माध्यम से पढ़ाई के साथ साथ विविध शैक्षिक गतिविधियों एवम प्रतिस्पर्धा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं।

जिसके कारण यहां के विद्यार्थी राज्य स्तर के सभी शैक्षिक गतिविधि मे भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था और जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसके अलावा खेलकूद, शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, बालिका शिक्षा, नशा मुक्ति आभियान, निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, उपचारात्मक शिक्षा , 100प्रतिशत परीक्षा परिणाम,वृक्षारोपण,सभी विद्यार्थी को स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह संस्था बच्चो के लिए प्रतिस्पर्धा का हब बन गया है। इन्हे पढ़ाई तुहार दुवार उत्कृष्ठ शिक्षक नोडल शिक्षक रत्न, राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस, ईको क्लब पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

इस सम्मान के लिए विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी, एबीओ दीपक ठाकुर, रामचंद्र साहू , सीएसी शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना, उत्कृष्ठ प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कंठले, शकून पाटले, प्रधान पाठक पलटन राम पटेल, कमल पटेल पवन कुमार चांदसे, बी आर बांधकर, महेश जायसवाल, कार्तिक राम खूंटे, प्रताप सिंह राठौर ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ प्रसन्नता व्यक्त किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page