

@apnewsरायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में बनने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को न्यौता भेजा है। बघेल ने पत्र लिख कर गांधी से इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में और राहुल गांधी को अतिविशिष्ट अतिथि के रुप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है.




