G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पुलिस अधीक्षक महोदय  त्रिलोक बंसल जिला केसीजी(छ0ग0) के मार्ग दर्शन पर यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर की गईं ताबड़तोड़ कार्यवाही.


▶️न्यायालय खैरागढ़ पेश करने पर भारी भरकम अर्थदंड से किया गया दण्डित.
▶️कुल 06 प्रकरण मे प्रत्येक को 10000-10000 किया अर्थदंड.
▶️हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने दिया समझाइस व अपील.
▶️ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु इस तरह की कार्यवाही रहेगा लगातार जारी.।

पुलिस अधीक्षक केसीजी  त्रिलोक बंसल (भापुसे0)के निर्देशन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ /गंडई  लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे जिले मे लगातार होने वाली सड़क दुर्घटना को रोकने शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर यातायात पुलिस नकेल कसने तैयार है जिसके अंतर्गत लगातार वाहन चेकिंग जारी है जिसमे मुख्यतः शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर
धारा 185 तैयार कर माननीय न्यायालय खैरागढ़ पेश किया गया जिसमे कुल 06 प्रकरण मे प्रत्येक को 10000-10000 कुल 60000 रूपये अर्थ दंड से दण्डित किया. जिसमे
(1)सौरभ उर्फ़ सुभम साकिन -घोठिया.
(2) कुलेश्वर साकिन -जंगलपुर घाट.
(3) नरेंद्र लोधी साकिन -कुसमी
(4) गौकरण सतनामी साकिन -कानिमेरा.
(5) मनोजकुमार साकिन -चाँदगढ़ी
(6) सोनू तिवारी साकिन – इतवारी बाजार खैरागढ़. इत्यादि है पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल (भा0पु0से0) जिला केसीजी (छ0ग0) द्वारा लोगो को ‘‘समर्थ’’ अभियान के तहत समझाइस देकर अपील किया है की नशे की हालत मे वाहन बिलकुल न चलाये अपने व दुसरो का ख्याल रखे साथ ही स्कूली बच्चों या नाबालिक को पालक कभी भी गाड़ी चलाने न दें व गाड़ी से सम्बन्धित समस्त दस्तावेज नियमानुसार लेकर चले, पुलिस का सहयोग करे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page