G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

ट्रैक्टर की मुंडी में दबने से चालक युवक की मौत

कुई कुकदुर

क्रांति जलाशय के ऊपर से नीचे गिरा ट्रैक्टर

शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक की जानलेवा लापरवाही

कुई कुकदुर।जिले के कुकदुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कामठी के पास सोमवार की सुबह हुई एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर में दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कम रह लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक रामजी मरकाम पिता जेठू राम आयु 38 साल मूल निवासी ग्राम भडगा वर्तमान निवासी ग्राम लोखान सोमवार की सुबह अपने मालिक श्रवण चंद्राकार का ट्रैक्टर डोजर लेकर खेत में डोली बनाने जा रहा था।

बताया जाता है कि रामजी ग्राम कामठी के पास क्रांति जलाशय के ऊपर से ट्रैक्टर लेकर पंडरीखार गांव जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होगया और सीधे लुड़कता हुआ नीचे आ गया तथा एक पेड़ से टकराकर रूक गया। इस दुर्घटना में रामजी की ट्रैक्टर में दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कुकदुर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के बाद शव मृतक के परिजनो को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page