G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 08 मार्च को कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में प्रवास प्रस्तावित

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का 08 मार्च को कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में प्रवास प्रस्तावित

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण, आधिकारियों को दिए निर्देश

कवर्धा, 07 मार्च 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 08 मार्च को कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा ग्राम कुरूवा में प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री साय महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव और कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय और अतिथि कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना करेंगे।
कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के 08 मार्च को ग्राम कुरूवा में प्रस्तावित आगमन की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, पंडाल, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बेरिकेडिंग, विद्युत, शौचालय जैसी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने हैलीपेड में फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page