G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 14.02.2024 को स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में मातृ-पितृ दिवस एवं बसंत पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्य शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 14.02.2024 को स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में मातृ-पितृ दिवस एवं बसंत पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राकेश ठाकुर, रवि भवनानी, विश्वराज ताम्रकार, बलदाऊ सोनी, संजय नामदेव के साथ संस्था प्रमुख पवन कुमार ददरया, प्रभारी वी. एन. नागेंद्र, महेश सिंह ठाकुर सांस्कृतिक प्रभारी स्मिता दास, रंगोली प्रभारी योगेश्वरी तारम, किरण वर्मा, सुरभि उईके, महिमा गढ़वाल, ज्योति पोर्ते, ममता सोनी , दिव्या श्रीवास्तव, स्लोगन इंचार्ज, मुकेश यादव, चंद्रभान सिंह, शुभम सिंह, स्पीच एंड Poem इंचार्ज जसबीर सिंह, रामकुमार केवट, मनिज दास, हेमंत कुमार एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

सम्मानीय अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात विद्यार्थियो के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कविता भाषण की प्रस्तुति दी गई।

विद्यार्थियों के द्वारा मातृ-पितृ दिवस एवं बसंत पंचमी के थीम पर रंगोली बनाया गया।

अतिथियों ने अपने उदबोधन में जीवन में माता-पिता के महत्व को बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page