G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

22 जनवरी  को पशुवध गृह एवं मांस बिक्री पर प्रतिबंधित

खैरागढ़, 20 जनवरी 2024// राज्य शासन ने अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार 22 जनवरी को जन आस्था के दृष्टिगत संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने समस्त कलेक्टर्स, समस्त आयुक्त नगर पालिका निगम, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत को पत्र जारी कर सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकान बंद रखने हेतु राज्य शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। साथ ही शासन के आदेश का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page